Akaltara News : अकलतरा में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना और झूठे केस में फंसाने को लेकर खुदकुशी करने परिजन ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में युवक बल्लू यादव ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. परिजन ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महिला की प्रताड़ना, छेड़छाड़ की रिपोर्ट और पुलिस की कार्रवाई के डर से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, मृतक के भाई रमेश यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके छोटे भाई बल्लू यादव की घर के पास रहने वाली एक महिला के साथ पड़ोसी होने के नाते बातचीत होती रहती थी. वह महिला, अपने बच्चों के साथ रहती थी. 1 वर्ष पूर्व महिला द्वारा छेड़छाड़ के मामले में उसके भाई बल्लू यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी. इधर, फिर से महिला ने 6 जनवरी 2025 को उसने मारपीट संबंधी शिकायत थाना अकलतरा में दर्ज कराई थी. महिला की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई बल्लू यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजन ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!