Champa News : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, निजी अस्पताल से छुट्टी के बाद बिगड़ी थी तबियत, जिला अस्पताल में हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए 55 वर्षीय श्रवण कुमार यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. एक दिन पहले व्यक्ति की चाम्पा की चौपाटी में आमने-सामने बाइक में भिड़ंत हुई थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



दरअसल, चाम्पा के जगदल्ला निवासी 55 वर्षीय श्रवण कुमार यादव की चाम्पा चौपाटी में एक अन्य दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई थी. इससे श्रवण को चोट आने पर चाम्पा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी गई. इसके बाद दूसरे दिन श्रवण कुमार यादव की तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने 55 वर्षीय व्यक्ति श्रवण कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!