Champa Big News : ब्रिज से हसदेव नदी में कूदे युवक का शव मिला, चाम्पा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा की हसदेव नदी में कूदे युवक का शव मिल गया है. कल शाम को चाम्पा के ब्रिज से कूदा था. मृतक युवक का नाम यखिलेश साहू है, जो चाम्पा के शंकरनगर का रहने वाला था. चाम्पा के घोघरानाला में हसदेव नदी में झाड़ियों के बीच युवक की लाश मिली. इसके बाद, चाम्पा पुलिस को दी गई और फिर मौके पर जाकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. फिलहाल, युवक ने हसदेव नदी में क्यों छलांग लगाई, इसका पता नहीं चला है. पुलिस का कहना है कि युवक का इलाज चल रहा था. मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!