Janjgir-Baloda Death : पड़ोस के घर की छत में गया था लड़का, …फिर इस हालत में मिली लाश, बलौदा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के वार्ड 8 में 17 वर्षीय लड़का 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई. पड़ोसी के घर की छत पर लड़का गया था, जहां यह हादसा हो गया और छत पर लड़के की लाश मिली है. घटना के बाद परिजन सदमें में हैं. लड़के का नाम हिमांशु पटेल था और वह बलौदा के निजी स्कूल में 10वीं का छात्र था. घटना की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  CG News : अब सगाई के बाद भी लड़का-लड़की फोन पर नहीं कर पाएंगे बात! इन खास रस्मों में भी पाबन्दी, इस समाज ने बदल दिए शादी के नियम… जानिए और क्या बदला

जानकारी के अनुसार, लड़का हिमांशु पटेल, बोकरेल का रहने वाला है और बलौदा के वार्ड 8 में किराया में रहकर निजी स्कूल में 10 वीं की पढ़ाई कर रहा था. लड़का हिमांशु, पड़ोसी के मकान में गया था, जहां उसने 11 केवी तरंगित तार को छू लिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर बंद और चक्काजाम, व्यापारी संगठनों का समर्थन, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन शुरू, जनता का भी मिला समर्थन, दशकों से लोग झेल रहे समस्या...

error: Content is protected !!