JanjgirChampa Big News : 5 माह पहले पत्नी की हुई थी मौत, दुखी होकर बंधाईखार में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, शव का किया गया पोस्टमार्टम

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में जहर सेवन करने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. 5 माह पहले बुजुर्ग व्यक्ति की पत्नी की मौत हो गई थी. इससे बुजुर्ग दुखी रहता था.

 



जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग पीर खान की पत्नी का 5 माह पहले मौत हो गई थी. घटना के बाद से बुजुर्ग व्यक्ति दुखी रहता था. इस बीच गांव के बंधाईखार में जाकर जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!