JanjgirChampa Big News : शिवरीनारायण पुलिस ने 18 जुआरियों पर कार्रवाई की, 5 लाख 65 हजार रुपये जब्त, 15 बाइक, 1 कार और 10 मोबाइल भी जब्त, 4 जिलों से पहुंचे थे जुआरी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने पचरी-करमंदी गांव में खेतों के बीच जुआ खेल रहे 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जुआरियों से 5 लाख 65 हजार रुपये, 15 बाइक, 1 कार और 10 मोबाइल को जब्त किया है. यहां 4 जिलों से जुआरी पहुंचे थे, जिसमें जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुआरी शामिल हैं.

 



दरअसल, पचरी-करमंदी गांव में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और जुआ के फड़ पर कार्रवाई करते हुए 18 जुआरियों को पकड़ा है. कार्रवाई के बाद हड़कम्प मच गया, क्योंकि पुलिस ने 5 लाख 65 हजार रुपये, 15 बाइक, 1 कार और 10 मोबाइल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!