Korba Murder Loot : TP नगर स्थित अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपालराय सोनी की घर पर घुसकर धारदार हथियार से हत्या, मौके पर पहुंचे बिलासपुर IG और कोरबा SP

कोरबा. CSEB चौकी क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों द्वारा TP नगर स्थित अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपालराय सोनी की घर पर घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है और घर के सामने रखी कार को भी लेकर फरार हो गए हैं. मौके की गंभीरता को देखते हुए SP सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने नाकेबंदी कर दी गई है, वहीं सुबह बिलासपुर रेंज IG भी पहुंचे और मौका मुआयना किया गया.

 



दरअसल, CSEB चौकी क्षेत्र के T P नगर स्थित अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपालराय सोनी पर 2 बदमाशों ने घर में घुसकर प्राणघातक हमला कर दिया और और फिर घर के सामने रखी कार को लेकर फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही SP सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंच गए और शहर में नाकेबंदी कर दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुबह बिलासपुर रेंज के IG संजीव शुक्ला भी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

आपको बता दें कि बदमाश CCTV कैमरे की DVR को भी लेकर फरार हो गए हैं. यह घटना शहर के व्यस्तम इलाका, बस स्टैंड के थोड़ी ही दूर ही में अंजाम दिया गया है. इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है और कहीं न कहीं इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!