Sakti Arrest : बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 35 लीटर महुआ शराब आरोपियों से जब्त, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले 2 आरोपी संतराम गोंड़, हीरालाल गोंड़ को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुटादहरा और भुरसीडीह गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. फिर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी संतराम गोंड़, हीरालाल गोंड़ के कब्जे से 35 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

error: Content is protected !!