Sakti Big News : सक्ती में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

सक्ती. सक्ती में टिकट वितरण के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. इस तरह नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है.

 



श्याम सुंदर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बेहद करीबी माने जाते हैं. इस दौरान श्याम सुंदर अग्रवाल ने सक्ती नगरपालिका में टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाया है. टिकट नहीं मिलने से श्याम सुंदर अग्रवाल नाराज चल रहे थे. उन्होंने सक्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल को इस्तीफा सौंपा है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!