Sakti Thief : झरना गांव में सूने मकान का टूटा ताला, सोने-चांदी के जेवरात सहित 31 हजार रुपये की हुई चोरी, FIR दर्ज

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के झरना गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित 31 हजार रुपये की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, झरना गांव के लोकेश सिंह राठौर ने बताया उसकी मां की तबियत खराब होने पर बिलासपुर से रायपुर लेकर गए. इस दौरान उसके बड़े पिता ने फ़ोन करके बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है. अज्ञात चोरों ने घर से नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित 31 हजार रुपये की चोरी कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!