Sakti Big Accident : बाराद्वार क्षेत्र के दुरपा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पिकअप के पलटने से 7 लोग हुए घायल, गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को किया गया बिलासपुर रेफर

सक्ती. बाराद्वार क्षेत्र के दुरपा मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलटने से 7 लोग घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग मड़वा के रहने वाले हैं.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के मड़वा के रहने वाले 10 से 12 लोग, लहंगा गांव दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वहां से वापस आते समय दुरपा मोड़ में पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 : जांजगीर-चांपा के गुलाबचंद यादव और प्रीतम दास महंत 'उत्कृष्ट खिलाड़ी' अलंकरण से मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित

फिर मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने हादसे में घायल 7 लोगों को सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!