Sakti Accident Death : रिस्दा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात माजदा वाहन के कुचलने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाराद्वार थाना क्षेत्र की घटना

सक्ती. बाराद्वार क्षेत्र के रिस्दा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात माजदा वाहन के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. डायल 112 की टीम ने बाइक सवार घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर घायल को मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक, कचंदा गांव का रहने वाला था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, रिस्दा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. घटना की जानकारी मिलने पर बाराद्वार डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया. मृतक बाइक सवार युवक, बाराद्वार क्षेत्र के कचंदा गांव का रहने वाला था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!