JanjgirChampa Arrest : बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट करने वाला बेटा कर्रा गांव से गिरफ्तार, शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर की मारपीट, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट करने वाले आरोपी बेटे प्रेमसागर कश्यप को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी बेटा प्रेम सागर कश्यप, कर्रा गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, कर्रा गांव के प्रेम सागर कश्यप, अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ शराब के नशे में आकर शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा. शराब पीने के लिए रुपये नहीं मिलने पर आरोपी बेटे ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर अपने माता-पिता से मारपीट की. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट करने वाले आरोपी बेटे प्रेम सागर कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

Related posts:

error: Content is protected !!