JanjgirChampa Police Action : शिवरीनारायण मेला में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ MV एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. यातायात पुलिस द्वारा शिवरीनारायण मेले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. वाहन चालकों के खिलाफ MV एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर 9 बाइक को जब्त किया है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण मेला में सघन वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गई. चेकिंग के दौरान 9 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर बाइक को जब्त करके चालकों के खिलाफ MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के संबंध में वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!