Baheradih News : बहेराडीह के 23 मतदाताओं को लौटना पड़ा बैरंग, मतदाताओं में दिखा भारी आक्रोश, जिला निर्वाचन अधिकारी को करेंगे शिकायत

जांजगीर-चाम्पा. लोकतंत्र में एक आम नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार होता है, उनका वोट। लेकिन निर्वाचन आयोग के कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण बहेराडीह गांव के एक नहीं, बल्कि 23 नागरिकों को 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले चुनाव में मतदाता सूची से एकाएक बिना किसी सूचना के नाम कट जाने की वजह से मतदान स्थल से बैरंग वापस लौटना पड़ा। इससे आक्रोशित मतदाताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित रूप में शिकायत करने की बात कही है।

 



मामला चाम्पा क्षेत्र के बहेराडीह गांव का है, जहाँ मतदाता सूची से 23 आम नागरिकों का नाम बिना किसी कारण के विलोपित कर दिया गया है। निर्वाचन के काम में इस तरह की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बहेराडीह के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर आकाश छिकारा से लिखित रूप में करने और उचित कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराए जाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इस संबंध में बहेराडीह के ग्रामीण दीनदयाल यादव ने बताया कि यहाँ के ग्रामीण इस बार हाल ही में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का सदुपयोग किया था, लेकिन 23 फरवरी रविवार को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 23 लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। ऐसे में यहाँ के इन मतदाताओं को मतदान स्थल से मायूस होकर बैरंग वापस लौटना पड़ा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

ये हैं 23 मतदाता
अजय समेत सीता,विजय सिंह, नितेश, ईश्वरी,दीपक, प्रीति, रामकुमारी, जया सिंह, गंगा, अरविंद, सुनीता, देवप्रसाद, प्रज्ञानंद, दीपिका, प्रेमकुमारी, सुमन आदि शामिल हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
23 मतदाओं में कुछ नए मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में उनके नाम भी है,और 23 मतदाताओं का नाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शामिल करने पंचायत मुख्यालय के बीएलओ को जानकारी भेजा गया था।
सुखीराम यादव,
बीएलओ, बहेराडीह

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!