Akaltara News : बंजर जमीन को महिलाओं ने बनाया उपजाऊ, जैविक खेती से महिलाओं ने बनाई अलग पहचान, इस तरह से हुई प्रशासनिक पहल…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के जनपद पंचायत परिसर में बेकार पड़ी बंजर जमीन को ‘सम्मिलित स्व सहायता समूह’ की महिलाओं ने अपनी मेहनत और जैविक खाद की मदद से उपजाऊ बना दिया है. यहां महिलाएं तीन महीने से सब्जी का उत्पादन कर रही हैं. वे जैविक माध्यम से धनिया पत्ती, पालक भाजी, लाल भाजी, मेथी भाजी, मूली, हरी मिर्च और टमाटर की खेती कर रही हैं. इसकी बिक्री से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है. अकलतरा नगर सहित आसपास के गांव के लोगों में इनकी जैविक सब्जी की काफी मांग है.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

जनपद पंचायत अकलतरा के परिसर में एक एकड़ बेकार पड़ी बंजर जमीन में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने और जमीन का निरीक्षण कराने के बाद जैविक माध्यम से खेती कराने का निर्णय लिया.

जनपद पंचायत ने अकलतरा नगर की सम्मिलित महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को जैविक माध्यम से खेती करने के लिए जानकारी देने के साथ ही महिलाओं को ट्रेनिंग भी कराई गई. विगत तीन महीने से जनपद पंचायत कार्यालय परिसर के पीछे बंजर पड़ी जमीन में दिन-रात मेहनत करके जैविक माध्यम से सब्जी का उत्पादन शुरू किया गया है. यहां की जैविक सब्जी की लोगों में खूब मांग है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!