Janjgir Suicide : भाठापारा में व्यक्ति ने घर में लगाई फांसी, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 25 भाठापारा के घर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है. मृतक का नाम जितेंद्र यादव है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र यादव ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को नीचे उतरवाया. फिर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सौंप दिया है. फिलहाल, व्यक्ति ने खुदकुशी क्योंकी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले में परिजन का बयान पुलिस ले रही है. इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!