JanjgirChampa Big News : अपराध रोकने पुलिस की पहल, शिवरीनारायण मेले में घूमने वाले युवकों-नाबालिगों से स्टील के हजारों कड़े जब्त, मेले की शुरुआत में हुई थी हत्या

जांजगीर-चाम्पा. जिले की पुलिस में अपराध रोकने की लिए नई पहल की है और पुलिस ने शिवरीनारायण मेले में घूमने वाले युवकों-नाबालिगों से स्टील के हजारों कड़े जब्त किया है. साथ ही, फैंसी चाकू, स्टील पंच, खतरनाक अंगूठी की भी जब्ती की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण मेले की शुरुआत में मामूली बात पर युवक की हत्या कर दी गई थी. इसमें स्टील के वजनी कड़े से मारपीट की बात भी सामने आई थी. इसके मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मेले में पैनी नजर रखी और घटनाओं को रोकने के लिए संदिग्ध गतिविधि में शामिल युवकों-नाबालिगों से स्टील के हजारों कड़े की जब्ती की, ताकि कोई बड़ी घटना ना हो और मेले में शांति बनी रहे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!