Janjgir Accident Death : अज्ञात वाहन ने दो लोगों को मारी टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, बोड़सरा गांव का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बोड़सरा गांव में अज्ञात वाहन ने 2 लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक का नाम पवन सूर्यवंशी है और वह नैला का रहने वाला था.

 



जानकारी के अनुसार, नैला के रहने वाले पवन सूर्यवंशी और नरेश सूर्यवंशी, बोड़सरा गांव की ओर गए थे. तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को ठोकर मार दी. घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पवन सूर्यवंशी को मृत घोषित कर दिया है, वहीं नरेश घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!