JanjgirChampa Child Death : तालाब में डूबने से बच्ची की मौत, …ऐसे हो गई बड़ी घटना, पामगढ़ पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुथुर गांव में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत हो गई है. तालाब में बर्तन धोने के दौरान यह हादसा हुआ है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 



जानकारी के अनुसार, कुथुर गांव के जगदेव पटेल की 9 साल की बच्ची, अपने अन्य सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने गई थी, इसके बाद बच्ची तालाब में बर्तन धोने गई थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गई. घटना के बाद उसे जांजगीर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!