JanjgirChampa News : 2025-26 केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने दिशा में मजबूत कदम, राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने केंद्रीय बजट 2025-26 प्रस्तुत किया, जो ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह बजट समावेशी विकास और जनकल्याण को बढ़ावा देकर राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उक्त बातें प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने कही ।

 



उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार ऐसे दूरदर्शी फैसले ले रही है, जो भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इसमें 12 लाख तक की आय करमुक्त कर मध्यम वर्ग को राहत दी गई है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए दोगुनी कर छूट उनके सम्मान का प्रतीक है। टीडीएस की सीमा 10 लाख तक बढ़ाकर व्यवसायियों को सहूलियत दी गई है, वहीं चार वर्षों तक आईटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा करदाताओं के लिए बड़ी सौगात है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह बजट आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की दिशा में ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम है।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!