Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष पर निर्दलीय प्रत्याशी श्यामसुंदर अग्रवाल ने हासिल की जीत, समर्थकों में उत्साह, असत्य पर सत्य की जीत की कही बात

सक्ती. सक्ती नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल की है. कांग्रेस के द्वारा टिकट नहीं देने से नाराज श्यामसुंदर अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की है.

 



सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष निर्दलीय विजयी प्रत्याशी श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि यह जीत जनता की जीत है और असत्य की सत्य की जीत है. उन्होंने आगे बताया कि वे शुरू से कांग्रेस के प्रबल दावेदार थे. 33 साल से कांग्रेस की सेवा की, टिकट उन्हें मिलनी चाहिए थी, लेकिन टिकट अन्य को दी गई थी. अब जीत के बाद नगर के तालाबों और सड़कों की साफ-सफाई, धार्मिक स्थलों का जीणोद्धार, घर-घर पानी पहुंचाने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!