Nawagarh News : 671 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर, स्प्रिंकलर और ब्रास कटर का वितरण किया गया, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में 671 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर, स्प्रिंकलर और ब्रास कटर का वितरण किया गया. कलेक्टर आकाश छिकारा और कृषि विभाग के उपसंचालक ललित भगत की पहल पर जिला खनिज न्यास मद से किसानों को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के कृषि सामग्री का वितरण किया गया.

 



इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. यहां किसानों ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को आगे बढ़ाने की बड़ी पहल की है. खेती कार्य के लिए सामग्री मिलने से उन्हें व्यापक लाभ होगा.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

इधर, नवागढ़ के कृषि अधिकारी जेपी बघेल ने कहा कि खेती कार्य में किसानों को सुविधा हो और वे आगे बढ़े, इस उद्देश्य से जिला खनिज न्यास मद से किसानों को कृषि सामग्री का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!