CG School Timing Change: प्रदेश में गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

रायपुर. इन दिनों तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संस्थान ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है.

 



शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खोलने के आदेश दिए गए हैं । इसके साथ ही दो पाली में चलने वाले स्कूलों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में स्कूलों की दूसरी पाली अब 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच संचालित होगी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

बता दें कि,छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संस्थान ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और कमिश्नर को पत्र लिखे गए हैं। वहीं जारी किए गए आदेश का उद्देश्य सभी स्कूली बच्चों को प्रचंड गर्मी से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!