Korba : स्टेयरिंग जाम होने से अनियंत्रित होकर बस उतरी सड़क किनारे, बाल-बाल बचे यात्री, पेंड्रा से आ रहे थे कटघोरा

कोरबा. जटगा मार्ग पर बस की स्टेयरिंग जाम होने से पेंड्रा से कटघोरा आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और बस पलट गई. हादसे में यात्री बाल-बाल बचे हैं. घटना के बाद बस में सवार यात्रियों की इस घटना से चीख-पुकार मच गई थी. राहत की बात रही है किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है.



इसे भी पढ़े -  Champa News : बालपुर में आखिर 40 घंटे बाद बदला गया बिगड़े ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली भीषण गर्मी से राहत

बस के ड्राइवर ने बताया है कि पेंड्रा से बस कटघोरा आ रही थी, तभी जटगा मार्ग के पास स्टेयरिंग जाम हो गई और सड़क के नीचे बस उतर गई और बस पलटने से बच गई. बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है और यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है, वहीं बस को JCB की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कृषि विभाग ने 500 बोरी उर्वरक जब्ती की कार्रवाई की, कई दुकान संचालकों को नोटिस जारी, कल भी हुई कार्रवाई...

error: Content is protected !!