Janjgir News : प्रतियोगिता में बलौदा ब्लॉक के बिहान क्रेडरों ने मारी बाजी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स खोखरा में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा खोखरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बलौदा ब्लॉक के बिहान क्रेडरों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्लस्टर कुरदा, पहरिया, जर्वे ब और चारपारा आदि चारों क्लस्टर का नाम रोशन किया है।

 



प्रतियोगिता कार्यक्रम में कुरदा क्लस्टर के पीआरपी रोपेश्वरी निर्मलकर समेत पुष्पलता ध्रुव, ज्योति बैष्णव, ईश्वरी नेताम, पहरिया कलस्टर की सक्रिय महिला यज्ञ चौहान, अंजू बैनर्जी, जागेश्वरी यादव, लता दिवाकर,कुरदा क्लस्टर के बसंतपुर गांव से पार्वती यादव, प्रमिला यादव, एफएलसीआरपी नम्रता सिंह, सुनीता सिंह, लवकेशरी, मधु धीवर, प्रभा यादव, शांति खूंटे, भुवनेश्वरी, ख़ेमेश्वरी, गेंदबाई, धनेश्वरी, चंद्रवती मिरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बलौदा ब्लॉक के बिहान क्रेडरों को ब्लॉक के सभी चारों क्लस्टर के क्लस्टर महिला संगठन, ग्राम स्तरीय महिला ग्राम संगठन, बिहान महिला स्व सहायता समूह, सक्रिय महिला, एफएलसीआरपी, बैंक सखी, बैंक मित्र, आरबीके समेत एनआरएलएम के अधिकारियों ने प्रशन्नता ब्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!