Janjgir Big News : दिव्यांगजन तथा वरिष्ठजन को सहायक उपकरणों, कैलीपर्स व कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान किया गया, सांसद कमलेश जांगड़े और जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी रही मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला पंचायत के नवीन सभाकक्ष में भारत सरकार की ADIP एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत दिव्यांगजन तथा वरिष्ठजन हेतु भारतीय कृत्रिमअंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा निर्मित सहायक उपकरणों, कैलीपर्स व कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान करने कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी मौजूद थी. कार्यक्रम में मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, कैलिपर्स, छड़ी कृत्रिम अंग, श्रवणयंत्र, बै्रलकीट, रोलेटर चाईल्ड, व्हीलचेयर, वाकर हितग्राहियों को प्रदान किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि शासन के निर्देशन में संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलो में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जा रहा है. केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों सहित सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिविर आयोजित करना जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!