Janjgir News : पीथमपुर गांव में 19 मार्च रंगपंचमी से 15 दिवसीय मेला लगेगा, चांदी की पालकी में निकलेगी शिव की बारात, नागा साधु होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पीथमपुर गांव में 19 मार्च रंगपंचमी से 15 दिवसीय मेला लगेगा. यहां भगवान कलेश्वर नाथ मंदिर से चांदी की पालकी में शिव की बारात निकलेगी, जिसमें देश भर के अलग-अलग अखाड़ों से पहुंचे सैकड़ों नागा साधु शामिल होते हैं और हसदेव नदी में शाही स्नान भी करते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

पीथमपुर में विराजे बाबा कलेश्वरनाथ के दर्शन की बड़ी मान्यता है. इस वजह से रंग पंचमी से शुरू होने वाले 15 दिवसीय मेले में हजारों लोग पहुंचते हैं. पीथमपुर में दशकों से मेले की परिपाटी चली आ रही है.

error: Content is protected !!