Janjgir FIR : PHE के इंजीनियर की आत्महत्या का मामला, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का जुर्म दर्ज, सुसाइड नोट भी मिला था…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नहरिया बाबा मंदिर के पास PHE के इंजीनियर के ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का जुर्म दर्ज किया है. मृतक इंजीनियर के पास सुसाइड नोट मिला था और 2 लोगों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का जिक्र है, वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में 3 लोगों का नाम सामने आया है. इसी को आधार बनाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. मृतक इंजीनियर का नाम शुभम राठौर है और वह कोरबा में PHE में संविदा पर था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big Arrest : डायल 112 वाहन को टक्कर मारकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला, नपं के पूर्व अध्यक्ष समेत 7 आरोपी गिरफ्तार..

पुलिस के मुताबिक, इंजीनियर शुभम राठौर, नहरिया बाबा मंदिर के पास ट्रेन के सामने कूद गया था. इसे देख लोगों के होश उड़ गए थे. फिर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और जांच की तो उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. मामले में पुलिस ने पंचनामा करवाई की है और शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. सुसाइड नोट के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ आत्महत्य के लिए दुष्प्रेरित करने का जुर्म दर्ज किया गया है. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!