JanjgirChampa Big News : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण क्षेत्र के पकरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 1 युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है. मृतक युवक का नाम दिनेश खरे है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं.

 



जानकारी के अनुसार, पामगढ़ क्षेत्र के मेकरी गांव से दिनेश खरे और त्रिभुवन प्रसाद खरे, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने पकरिया गांव आए थे. इस दौरान दोनों तालाब में नहाने गए थे, तभी मौसम खराब हुआ है और आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से युवक दिनेश खरे की मौत हो गई, वहीं त्रिभुवन प्रसाद खरे गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, युवक की मौत के बाद परिजन सदमें में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!