JanjgirChampa Big News : साइबर टीम की कार्रवाई के बाद पुलिस पर बड़ा आरोप लगा, घर से 4 लाख 30 हजार जब्त करने और कार्रवाई के वक्त 1 लाख बताने का आरोप, ASP ने कहा… ये है पूरा मामला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के चाम्पा में सटोरियों पर साइबर टीम की कार्रवाई के बाद पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है और मामले की शिकायत एसपी से की गई है. कार्रवाई करने वाली साइबर टीम पर 4 लाख 30 हजार जब्ती करने और कार्रवाई में 1 लाख जब्ती बताने का आरोप लगा है. इस तरह पुलिस की कार्रवाई को लेकर तमाम तरह की चर्चा है. मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने जांच की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

आरोपी की पत्नी ने शिकायत में बताया है कि चाम्पा में साइबर टीम ने सटोरिया विजय कसेर के घर पर दबिश दी थी और 4 लाख 30 हजार जब्त किया था. मामले में कार्रवाई के बाद विजय कसेर समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं जब्त राशि को पुलिस ने 1 लाख बताया है. इसी के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं आरोपी की पत्नी रेनू कसेर ने जांजगीर पहुंचकर एसपी से शिकायत की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!