Janjgir-Nawagarh Arrest : नवागढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी ने दवा खिलाकर युवती का कराया गर्भपात

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक उमाशंकर कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक उमाशंकर कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी युवक, सेमरा गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़ित युवती ने बताया कि सेमरा का उमाशंकर कश्यप 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन सेमरा गांव के मेला में घुमाने लेकर गया था. वहां 3 दिन तक अपने घर में रखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. फिर कुछ दिनों बाद उसके घर में आकर दोबारा से दुष्कर्म किया था. इस दौरान वह 4 माह की गर्भवती गई थी, तब उमाशंकर कश्यप और उसके माता-पिता, दादा-दादी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Child Death : सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

बाद में दोनों के परिजन ने बातचीत कर अप्रेल 2026 में शादी करेंगे समझौता किया और 50-50 रुपये के स्टाम्प पेपर में दोनों की तरफ से लिखा-पढ़ी हुई थी. इसके बाद फिर उमाशंकर कश्यप शादी नहीं करने की बात की. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, जांच के बाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी उमाशंकर कश्यप को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!