Janjgir-Akaltara Big News : शराब दुकान के चखना सेंटर में चाकूबाजी, 2 लोग घायल, अकलतरा का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा की शराब दुकान के चखना सेंटर में चाकूबाजी की घटना में 2 युवक घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अकलतरा के CHC में भर्ती कराया गया है. चाकू से हमला करने वाला आरोपी व्यक्ति, वारदात के बाद से फरार हो गया है. मामले में अकलतरा पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, करूमहू गांव के दो युवक हेतराम केंवट और धीरज खांडेकर दोनों अकलतरा की शराब दुकान के चखना सेंटर में थे. इस दौरान चखना सेंटर में लेन-देन को लेकर चखना सेंटर में कार्यरत व्यक्ति ने दोनों युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायल दोनों युवक को इलाज के लिए अकलतरा के CHC में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है. हमला कर फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!