Korba Murder Arrest : प्रेमी शिक्षक ने ही की थी हत्या, रामटोक जंगल में मिली थी अधजली लाश, ये थी हत्या की वजह…

कोरबा. पाली थाना क्षेत्र के रामटोक जंगल में युवती की अधजली लाश मिली थी. इस मामले में पुलिस ने हत्या करने और शव को जलाने वाले आरोपी शिक्षक मिलन दास और ड्राइवर सावन यादव गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शिक्षक और मृतिका दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे.

 



आरोपी शिक्षक मिलन दास, लाद के हाईस्कूल में पदस्थ था और युवती जब 10वीं कक्षा में थी, तब से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था, वहीं अपनी शादी के 15 दिन बाद ही युवती अपने ससुराल से वापस आ गई थी और कटघोरा में किराए के मकान में शिक्षक के साथ रहती थी. इधर, आरोपी ने अपने बयान में बताया है कि युवती लगातार पैसे की मांग करती थी, जिससे तंग आकर आरोपी शिक्षक ने मौत के घाट उतारने योजना बना ली. दोनों के बीच जब विवाद हुआ तो आरोपी ने गला घोंट कर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. फिर ड्राइवर के साथ आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने रामटोक जंगल में ले जाकर पेट्रोल से शव को जला दिया.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

यहां ग्रामीणों ने रामटोक जंगल में युवती को अधजली अवस्था में देखा था और पुलिस को सूचना दी गई थी, पुलिस को यहां साक्ष्य प्राप्त हुआ था और साक्ष्य के आधार पर मृतिका के भाई ने शव की शिनाख्त की थी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शिक्षक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!