Sakti News : भाजपा के कवि वर्मा मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष बने, क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के साथ करने कही बात, सर्मथकों में उत्साह का माहौल, जनता का जताया आभार

सक्ती. छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है. सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के कवि वर्मा ने कब्जा जमाया है. यहां उपाध्यक्ष पद पर भी बीजेपी की जीत हुई है.

 



इस जीत के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है. भाजपा के कवि वर्मा, पूर्व में आमनदुला गांव के सरपंच रह चुके हैं और चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. उनकी इस जीत के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

मीडिया से बात करते हुए नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि सर्वप्रथम तो मैं जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ा. सुलौनी वहां के जो गांव है, उनको सबसे पहले बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे दूसरी जगह से चुनाव लड़ने के बाद भी पर्याप्त बहुमत के साथ मुझे मतदान किया और उनके बदौलत आज पूरे जनपद में हम यहां स्थापित हुए. पूरे क्षेत्र की जनता इसमें अपना अपना सहयोग स्थापित किया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों आज निर्वाचित हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!