Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष के रुप में श्यामसुंदर अग्रवाल लेंगे शपथ, सक्ती में 5 मार्च को आयोजित है शपथ ग्रहण समारोह

15 फरवरी को शक्ति जिले के नगरीय निकायों में मतगणना के परिणाम आने के बाद जहां नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए एवं अध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सक्ती जिले में छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग के निर्देशानुसार शपथ ग्रहण समारोह की तारीखों का इंतजार किया जा रहा था. इसी बीच सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने जिले की नगर पालिका एवं नगर पंचायतो के लिए शपथ ग्रहण की तारीख तय कर दी है.

 



नगर पालिका परिषद शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 5 मार्च 2025 को शाम 4 नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में होगा, जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त किए गए अनुभागीय अधिकारी राजस्व अरुण कुमार सोम नवनिर्वाचित निर्दलीय अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को शपथ दिलाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

वहीं नगर पालिका परिषद शक्ति के लिए उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु भी 7 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद सभागार का स्थान तय किया गया है, जिसके लिए भी चुनाव अधिकारी के रूप में अरुण कुमार सोम को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं नगर पालिका परिषद सक्ती के नव निर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण की तारीख तय होने के बाद जहां शहर में श्यामसुंदर अग्रवाल के प्रशंसकों एवं समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, तो वहीं श्यामसुंदर अग्रवाल निर्दलीय अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे, तथा नगर पंचायत बाराद्वार, नगर पंचायत अड़भार, नगर पंचायत जैजैपुर, नगर पंचायत डभरा एवं नगर पंचायत चंद्रपुर में भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए कलेक्टर तोपनो ने तारीख तय कर अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!