Sheorinarayan Accident : धरदेई मोड़ में माजदा वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी ठोकर, 2 घायल युवकों का अस्पताल में चल रहा इलाज, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई मोड़ में माजदा वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को ठोकर मार दी. ठोकर की वजह से घायल 2 युवको को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले माजदा वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, अमरताल गांव के ननकी जाटवर ने बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ खरगहनी गांव से अमरताल गांव जा रहे थे. उसी समय तेज रफ्तार माजदा वाहन ने पीछे से ठोकर मारने की वजह से तीनों जमीन में गिर गए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

उसके घायल दोनों दोस्त को इलाज के लिए खरौद के अस्पताल ले जाया गया. जहां से घायल दुर्गेश यादव को बिलासपुर और महेश्वर यादव को बनाहिल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने ठोकर मारने वाले माजदा वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!