Sheorinarayan News : नेगुरडीह में अवैध मुरूम खनन पर हुई कार्रवाई, 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के नेगुरडीह गांव में शासकीय भूमि पर हो रहे मुरूम के अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. नायब तहसीलदार संजय बरेठ के नेतृत्व में 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं.

 



दरअसल, प्रशासन को सूचना मिली थी कि नेगुरडीह गांव में शासकीय भूमि से अवैध रूप से मुरूम निकाला जा रहा है. इस पर नायब तहसीलदार संजय बरेठ, अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ लोग बिना अनुमति के मुरूम उत्खनन कर रहे थे. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर, 1 जेसीबी को जब्त करके नवागढ़ थाना को सौप दिया. कार्रवाई के दौरान अन्य ट्रैक्टर चालकों को जब इसका पता चला, तो वे मौके से भाग निकले.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!