Champa Accident Death : PIL प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर ने बाइक सवार असिस्टेंट मैनेजर को कुचला, पहिए में दबकर मौके पर ही मौत, वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के भोजपुर मार्ग पर ट्रेलर ने PIL प्लांट ड्यूटी जा रहे असिस्टेंट मैनेजर अजीत साहू को कुचल दिया और पहिए में दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक असिस्टेंट मैनेजर का नाम अजीत साहू है, जो बोड़सरा-जांजगीर का रहने वाला था. बाइक चलाते वक्त उसने हेलमेट पहना था, लेकिन ट्रेलर ने उसे पहिए की चपेट में ले लिया. हादसे के बाद वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. यहां लोगों की भीड़ जुट गई थी. पुलिस ने शव को मर्च्युरी भिजवा दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

दरअसल, बोड़सरा-जांजगीर का अजीत साहू, चाम्पा के प्रकाश इंडस्टीज में असिस्टेंट मैनेजर था, जो सुबह की पाली में ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था. वह चाम्पा के भोजपुर मार्ग पर पहुंचा था कि ट्रेलर ने उसे कुचल दिया और पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्च्युरी भिजवाया और परिजन को घटना की जानकारी दी गई. मामले में चाम्पा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!