Champa Accident Death : सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के कमरीद गांव में राजमिस्त्री की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. सूचना के बाद मौके पर चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार पहुंचे थे. तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात था. ग्रामीणों के द्वारा मुआवजा देने और एक्सीडेन्ट करने वाले अज्ञात वाहन की पतासाजी की मांग की गई. इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ.



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

दरअसल, कमरीद गांव के राजमिस्त्री रामसागर कश्यप को हथनेवरा गांव में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था और उसकी मौत हो गई थी. घटना के बारे में जैसे ही कमरीद गांव के लोगों को पता चला, वे सड़क पर उतर आए और मुआवजे, घटनाकारित वाहन का पता लगाने की मांग करते चक्काजाम कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!