Janjgir Big News : किसान से इंजीनियर ने कमीशन मांगा, निर्माण की राशि नहीं मिलने पर किसान ने कलेक्टर से शिकायत की, जिला पंचायत सीईओ ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मुनुन्द गांव के किसान ने इंजीनियर पर घूस मांगने का आरोप लगाया है. किसान शिवकुमार तिवारी, पिछले 2 साल से परेशान हैं, लेकिन इंजीनियर रोहित पोर्ते को कमीशन का इंतजार है, जिसके चलते किसान की फ़ाइल अटकी हुई है. अब मामला कलेक्टर तक पहुंच गया है, क्योंकि किसान शिवकुमार तिवारी ने कलेक्टर को जनदर्शन के माध्यम से निर्माण की राशि नहीं मिलने की शिकायत की है.

 



किसान शिवकुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने शासन की योजना याने मनरेगा के तहत घर के बड़ी में वर्मी कंपोस्ट की टंकी बनवाई है, जिसकी लागत के लिए शासन को राशि का भुगतान करना था, जिसका बिल किसान ने कई बार जमा कर दिया हैं, लेकिन पिछले 2 साल से इंजीनियर रोहित पोर्ते के द्वारा किसान को घुमाया जा रहा है और कमीशन की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इधर, जिला पंचायत के सीईओ गोकुल रावटे ने कहा है कि मामले में जांच कराई जाएगी. जैसे भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!