JanjgirChampa Big News : सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, बाइक से गिरकर हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के खोहा गांव के पास बाइक से गिरकर पूर्व सरपंच की मौत हो गई. मृतक का नाम दशरथ यादव है, जो अवराईकला गांव का पूर्व सरपंच था.

 



दरअसल, औराईकला गांव का पूर्व सरपंच दशरथ यादव, किसी कार्य से खोहा गांव गया था. वहां से बाइक में सवार होकर लौट रहा था. रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरने से पूर्व सरपंच दशरथ यादव को गम्भीर चोट आई. उसे बलौदा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!