Kharod News : प्राचीन शबरी मंदिर खरौद में हनुमान प्रकट उत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन हुआ

खरौद. प्राचीन शबरी मंदिर खरौद में हनुमान प्रकट उत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन हुआ। नगर के महिला कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रति पूर्णमासी की भांति चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती के अवसर पर भजन कीर्तन किया गया इस अवसर पर धन साईयादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राम की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान जी की आराधना परम आवश्यक है हेमलाल यादव शिक्षक ने कहा कि सीता जी के यह कहने पर की मांग में सिंदूर लगाने पर राम जी बहुत प्रेम करते हैं तो इससे प्रेरित होकर हनुमान जी ने अपने पूरे अंगों में सिंदूर लगाकर राम जी के पास में गए और तब से उन्हें सिंदूर प्रियहै मूर्तियों में सिंदूर अवश्य लगाना चाहिए.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

अध्यात्म परिषद के अध्यक्ष एवं शबरी कीर्तन मंडली के संयोजक शिवरात्रि प्रसाद यादव ने कहा कि हनुमान जी की पूजन अर्चन महिला पुरुष सब कर सकते हैं श्री राम जी जब साकेत धाम गए उन्होंने हनुमान जी से कहा कि कलयुग के सभी प्राणियों के दुख कष्ट हरण करने की जिम्मेदारी तुम पर है जो भी सत्संगी भजन कीर्तन करता है उनका दुख शीघ्र ही हरण कर लेना हनुमान जी जीवंत देव हैं सबसे ज्यादा मंदिर उन्हीं की है आगे उन्होंने सद्गुरु रितेश्वर महाराज जी के इस कथन का उल्लेख किया कि प्राचीन सबरी मंदिर खरौद में ही है एवं मतंग ऋषि का आश्रम भी यही है यह एक दिव्य ऊर्जा से भरपूर नगर है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

कार्यक्रम में नीलम यादव पार्षद गौरी यादव चंद्र प्रभा यादव चमेली यादव त्रिवेणी यादव शांति जमुना यादव मदालसा यादव तारा यादव श्याम यादव सरस्वती साहू कांति नोनिया द्रौपदी रामेश्वरी श्रीवास दुखनी नोनिया नर्मदा यादव सतरूपा यादव सविता दुबे देवा लाल भेड़पाल सरस्वती आदि का सहयोग प्राप्त हुआ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्गीय जगदीश यादव के परिवार का विशेष योगदान रहा अंत में हनुमान चालीसा और राम स्तुति का सामूहिक पाठ किया गया प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!