JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, दमकल की 3 गाड़ियों से आग बुझाई गई…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के नरियरा गांव की ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई. आगजनी से दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. दुकानदार ने मुलमुला पुलिस को आगजनी की सूचना दी है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

दरअसल, नरियरा गांव के कॉलोनी मोहल्ला में प्रीतम ऑटो पार्ट्स दुकान संचालित है, जहां अचानक भीषण आग लग गई. आगजनी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फिर 3 जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. इसके बाद, घण्टों मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान की सभी सामग्री जलकर राख हो चुकी है. आगजनी से दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!