Sheorinarayan Big news : दो हादसे में 2 लोगों की मौत, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. सलखन गांव में बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई, वहीं तुस्मा गांव में करंट से युवक की मौत हो गई. दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है.

 



पहली घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सलखन गांव की है, जहां 65 वर्षीय सुखनंदन कश्यप की पानी में डूबने से मौत हो गई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

दरअसल, सलखन गांव का 65 वर्षीय व्यक्ति रोज की तरह गांव के पाठ मंदिर के पास हथनी तालाब में नहाने गया था, जो बहुत देर तक घर वापस नहीं आया तो उसके घरवाले खोजबीन करने निकले थे. तालाब के पास आकर देखने पर 65 वर्षीय सुखनंदन कश्यप की पानी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

दूसरी घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव की है, जहां टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक पुणेद्र पटेल की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

दरअसल, तुस्मा गांव का युवक 19 वर्षीय युवक पुणेद्र पटेल, घर के पीछे बाड़ी के कुंआ में पानी चालू करने गया हुआ था. बहुत देर तक वापस घर नहीं आया. उसका भाई घर आने पर देखकर पानी नहीं है तो वह पानी चालू करने की बाड़ी की तरफ जा रहा था, तभी देखा कि उसका भाई पुणेद्र पटेल करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!