Janjgir Big Breaking : नैला में 7 लाख रुपये से अधिक की लूट, खाद व्यापारी हुआ लूट का शिकार, दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, SP और ASP पहुंचे मौके पर…

जांजगीर-चाम्पा. नैला में खाद व्यापारी से 7 लाख रुपये से अधिक की लूट हुई है. बड़ी वारदात के बाद मौके पर विजय पांडेय, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, पुलिस बल के साथ पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. नैला के व्यापारी का नाम अरुण अग्रवाल है.

 



पुलिस को व्यापारी ने बताया है कि कलेक्शन की राशि को बैग में रखकर स्कूटी से जा रहा था, तभी नैला में 2 बदमाश पैदल आए और उसे गिरा दिया, फिर देशी कट्टा अड़ा दिया. इसके बाद, बैग में रखे 7 लाख रुपये से अधिक राशि को लेकर दोनों बदमाश भाग गए.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

फिलहाल, नैला में लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया. घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम जांच में लगी है. CCTV खंगाले जा रहे हैं और व्यापारी द्वारा बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

लूट की घटना को लेकर SP विजय पांडेय ने कहा कि वारदात की गम्भीरता को देखते हुए वे खुद मौके पर पहुंचे थे. बदमाशों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और पुलिस द्वारा हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!