समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन को मिला संविधान रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स एम्बेसडर ऑर्गेनाइजेशन ने किया सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. जिले के समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन को समाजसेवा के क्षेत्र में भारतीय संविधान रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स एम्बेसडर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से नरेंद्र कुमार एक्सटर्नल अफेयर एंड मीडिया ऑर्गेनाइजेशन एक्सटर्नल अफेयर मीडिया मेम्बर ऑफ नॉर्दन रेलवे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और अविनाश सुकूनदे लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अध्यक्ष राजीव मिश्रा प्रेसिडेंट ऑफ इंटरनेशनल फेडरेशन आफ इलेक्ट्रिकल व्हीकल संगठन की ओर से प्रदान किया गया है।

 



समाजसेवी सुरेश कुमार देवांगन ने समाज सेवा के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किया है। श्री देवांगन कृषि प्रधान जांजगीर-चाम्पा जिले के बहेराडीह गांव में स्थित भारत के पहला किसान स्कूल के संरक्षक हैं। जिन्होंने समाजसेवा के साथ ही धार्मिक कार्यों, खेल, कला, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण,कृषि और नारी सशक्तिकरण की दिशा में विगत कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर निरंतर काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के द्वारा किसानों के लिए खोले गए वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के विकास में उनका निरंतर सहयोग किसान हित में मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक का आईआईटी खड़गपुर SPIC MACAY कार्यक्रम में चयन

उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य अपने सहयोगियों के सहयोग से किया है। जिसे देखते हुए इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स एम्बेसडर ऑर्गेनाइजेशन ने नई दिल्ली में उन्हें भारतीय संविधान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया है। उन्हें सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, सिवनी जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर, पूर्व सरपंच लखेकुमारी चंद्रकुमार राठौर, डॉ. रामदयाल यादव, डॉ. कैलाश बरेठ, डॉ. रवि, डॉ. लोमस यादव, डॉ भंजय गबेल, बहेराडीह के उपसरपंच जितेंद्र कुमार यादव, जय माँ भुवनेश्वरी दाईं धार्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल यादव, राजकुमार यादव, सोहन यादव, शिवराम कश्यप, संतोष यादव, नवधा सिंह गोंड़, घनश्याम यादव, पुष्पा यादव, पूर्व सरपंच मूरित राम यादव, दीपक यादव, साधना यादव, ललिता यादव, रेवती यादव,पुष्पा साहू, गोमती साहू, कमलेश्वरी साहू, श्याम बाई साहू, पूनम साहू, कुंती साहू, हेमलता साहू, हेमलता पटेल, समारींन बाई, ललिता सूर्यवंशी, कविता साहू, गायत्री विश्वकर्मा, रोपेश्वरी निर्मलकर,सकून यादव, अमरीका यादव,रूखमणी पांडेय, गौरी नामदेव,बाबूलाल यादव, रामायण कंवर, श्याम सिंह कंवर, ललित कंवर, ईश्वर प्रसाद यादव,रामबाई यादव और किसान संगठन, महिला संगठन तथा युवा मंडल के युवाओं ने हर्ष ब्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : रुपये डबल करने का लालच देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जमीन, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!