श्री ऋषभ ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल (अकलतरा) में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

अकलतरा. श्री ऋषभ ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अजय कुमार कैवर्त (सरपंच ग्राम पंचा.बनाहिल) शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य “एक पेड़ माँ के नाम” का सार एक प्रतीकात्मक भाव है—अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह सरल कार्य दोहरा उद्देश्य पूरा करता है: जीवन के पोषण में माताओं की भूमिका का सम्मान और पृथ्वी के स्वास्थ्य में योगदान। पेड़ जीवनदायी होते हैं, और एक माँ की तरह, वे अगली पीढ़ी को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस पहल के माध्यम से, प्रतिभागी न केवल अपनी माँ के सम्मान में एक स्थायी स्मृति बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता को भी संबोधित करते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस तरह कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के संचालक डॉ. जे.के.जैन ने बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। इस तरह आगे उदबोधन के क्रम में आर.जी. तिवारी प्राचार्य शासकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है तथा अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है एवं श्री ऋषभ महाविद्यालय की प्राचार्य शिखा सिंह ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है तथा राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को सुनिश्चित करने की बातें कहीं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

तत्पश्चात संस्था के प्राचार्य मेघा जैन ने गुंजयमान उदबोधन के साथ अपना व्याख्यान शुरू किया और कहा कि “लगाओ एक पेड़ धरती मां के नाम,मां का क्रोध झेलना नहीं है आसान , वर्तमान से भयंकर होगा वरना भविष्य का परिणाम , लगाओ एक पेड़ धरती मां के नाम” संस्था के सचिव अंकित जैन ने कहा कि मां को कुछ दे तो सकते नहीं लेकिन और कुछ कर सकते हैं। इसी सोच में‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पर वृक्षारोपण कर सकते हैं। इस तरह कार्यक्रम को सफल बनाने में रासेयो इकाई के साथ-साथ राजशेखर करियारे प्राचार्य शास.ओद्यो.प्रशि.संस्थान बलौदा, हंसराज प्रशि.अधि.विद्युतकर,देवकुमार बघेल प्रशि.अधि.फीटर,विरुजीत राठौर प्रशि.अधि.कोपा,बदरी सिंह राठौर प्रशि.अधि.एचएसआई, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अरविंद मिरी, डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, डॉ अंकुर अवस्थी,डॉ. दुर्गेश केसर , डॉ. सेजल मिश्रा ,ओमप्रकाश सोनी, संजीव चौहान,

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

श्वेता सिंह चंदेल, संध्या सिंह, दुर्गा टण्डन ,नागेंद्र कुमार जांगड़े, राहुल राठौर,अर्जुन दास मोहले,संजना भास्कर,सोनम साहू,कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, प्रभात कश्यप, चंद्ररुपा कश्यप,समरीन मिर्जा,अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय,पायल दास, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर,,मनीष गंधर्व,आकाश दास,नीरज निर्मलकर,बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप,राजेश कश्यप, एवं छात्र/छात्राओ के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 से अधिक स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह था।

error: Content is protected !!