अकलतरा. कोटमीसोनार में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई एंव सम्मान समरोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ सिंह अध्यक्ष खनिज विकास निगम छग, अध्यक्षता
श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद, विशिष्ट अतिथि अम्बेश जांगड़े भाजपा जिलाध्यक्ष,
श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत, गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष जिला पंचायत, महादेव नेताम सभापति सहकारिता विभाग, उर्मिला रविन्द्र यादव सदस्य जिला पंचायत, सुश्री आशा साव जिला पंचायत सदस्य, रवि पाण्डेय, राजकुमार सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, पवन यादव अध्यक्ष भाजपा मंडल ग्रामीण अकलतरा की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि सौरभ सिंह के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा फूल मालाओ आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत करते श्रीराम चौक से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ कर कुम्हारपारा, हटरी चौक,सोनार पारा, बेड़ा चौक ,बाजारपारा होते हुए वापस शुभम काम्प्लेक्स पहुचे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ सिंह ने सभा को करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में पूरे भारत वर्ष में निकाली जा रही है हमे भारतीय सेनाओं पर गर्व है जो पाकिस्तान के मिसाइल को नाकाम करते हुए पाकिस्तान की दुर्गति कर दिए है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना को पूरी तरह से छूट दे दिए है जो भारत को क्षति पहुंचाने कोशिश करेगा उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। कोटमी सोनार का तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक है यहां के लोगो का मै हमेशा ऋणी रहूंगा. तीन विधानसभा चुनाव लड़ा हूं तीनो चुनाव में कोटमी सोनार से मुझे भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।कोटमी सोनार का विकास मेरा प्रथमिकता है। यह सम्मान कार्यक्रम में सम्मान कार्यकर्ताओ का सम्मान है पार्टी ने मुझे आज मंत्री बनाया है कल दरी भी उठाना पड़े तो उठाऊंगा ।पार्टी का निर्देश कार्यकर्ता के लिए बड़ा होता है।
अध्यक्षता सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि भारत के तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान की एक भी मिसाइल भारत को नुकसान नहीं पहुचा पाई है ऐसे हमारे भारतीय सेनाओं को सलाम है यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के सेनाओं के प्रति सम्मान में आयोजित हुआ है।
विशिष्टअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि सेनिको के वीरता सम्मान में निकाले जा रहे तिरंगा यात्रा में शामिल होकर हम भारतवासियों को गर्व है।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी ने सम्बोधित करते हुए भारतीय सेना त्वरित एंव सफल कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है. तिरंगा यात्रा भारतीय सेना का अदम्य साहस का सम्मान का प्रतीक है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आंतक के खिलाफ देशवासी एकजुट है। अध्यक्ष खनिज विकास निगम छग सौरभ सिंह का सम्मान कार्यक्रम में जुटे लोग उनके लोकप्रियता को बताता है पूरे जिले में एक मंत्री बने है जिससे विधायक की कमी दूर हुई है सौरभ सिंह जी एक कुशल संगठनकर्ता है जिनके नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हुआ और भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है पूरे प्रदेशभर में।
तिरंगा यात्रा में सभी प्रतिभागियों ने हाथ मे तिरंगा झंडा एंव तख्ती लेकर भारत माता की जयघोष करते हुए देश भक्ति का संदेश दिया। स्वावत उदबोधन भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी ने किया।
कार्यक्रम संचालन पवन यादव अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मण्डल अकलतरा ने किया। आभार व्यक्त वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रेमसागर कश्यप, भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी,ऋतुपर्ण सिंह,सुबोध थवाईत,राकेश शर्मा, प्रकाश कैवर्त, चक्रधर सोनी,ललित सोनी,
श्रीमती प्रमिला साहू,उर्मिला रबीन्द्र यादव,मनोज रात्रे शशिकांत सोनी ,महेश्वर शुक्ला, सोमेश दुबे, प्रदीप रॉयल,अनुराग मधुकर,ईश्वर बारमते,गोविंद मिरी, पुष्पेंद्र थवाईत,सतीष दिवाकर सरपंच बरपाली, जनपद सदस्य श्रीमती गोमती कंवर,सानू सिंह,मन्नू पटेल,अखिलेश ,बालमुकंद वर्मा
श्रीमती प्रभा सिंह,
भूपेंद्र गोस्वामी ,आसाराम लहरे,गणेश साहू,लुकेश साहू,रवि निर्मलकर,
लवमिरी,रोहित पाटले,
नरसिंह बारगाह, हरप्रकाश धीवर कोटगढ़ सूरज,आनंदराम ,नरेंद्र कैवर्त,अजय यादव,शेखर पटेल,शुभम सोनी,अभय शुक्ला अंकित शुक्ला
सहित बड़ी संख्या में