Baloda Suspect Death : सड़क पर संदिग्ध हालत में मिली ड्राइवर की लाश, जांच की मांग को लेकर अन्य ड्राइवर पहुंचे बलौदा थाना, गरमाया रहा माहौल, फिर… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के बिरगहनी-कटरा गांव में ड्राइवर की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. मामले में जांच की मांग को लेकर अन्य ड्राइवर, बलौदा थाना पहुंचे थे. इसके बाद, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा. इधर, मामले की गम्भीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को घटनास्थल भेजी गई थी, वहीं एसपी विजय पांडेय ने एसडीओपी को भी मौका मुआयना करने निर्देशित किया था.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, भैंसतरा गांव का नरेंद्र यादव, ड्राइवर है. देर रात वह बलौदा से धतूरा कोलवाशरी की ओर जा रहा था. रास्ते में उसकी लाश सड़क पर मिली. अन्य ड्राइवर द्वारा सूचना देने के बाद डायल 112 की टीम पहुंची और शव को हॉस्पिटल लाया गया. फिलहाल, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम कराय गया है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!